रेपो रेट 6.5% पर बरकरार, लोन महंगे नहीं होंगे:कुछ ही घंटों में क्लियर होगा चेक, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

कल की बड़ी खबर भारतीय रिजर्व बैंक से जुड़ी रही। RBI ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने चेक क्लियरिंग साइकिल को टी+1 दिन से घटाकर कुछ घंटों के भीतर करने का प्रस्ताव दिया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के स्टेटमेंट के दौरान इसकी जानकारी दी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ब्याज दरों में लगातार 9वीं बार बदलाव नहीं : लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी; RBI ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं। 6 अगस्त से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी गुरुवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले जून में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. घंटों में क्लियर होगा चेक, अभी 2 दिन लगते हैं : RBI गवर्नर बोले- इससे कुछ ही घंटों में फंड मिलेगा, चेक क्लियरिंग प्रोसेस लगातार चलेगी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने चेक क्लियरिंग साइकिल को टी+1 दिन से घटाकर कुछ घंटों के भीतर करने का प्रस्ताव दिया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के स्टेटमेंट के दौरान इसकी जानकारी दी। चेक ट्रंकेशन सिस्टम वर्तमान में 2 वर्किंग डे के क्लियरिंग साइकिल के साथ चेक प्रोसेस करता है। इसके लिए बैच क्लियरिंग अप्रोच अपनाई जाती है, इसे बदलकर कंटीन्यूअस क्लियरिंग किया जाएगा। यानी, बिजनेस आवर्स में चेक क्लियरिंग की प्रोसेस लगातार चलती रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. बैंक निफ्टी में शामिल होगा केनरा बैंक : बंधन बैंक की जगह लेगा; ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निफ्टी 50 में शामिल होंगे केनरा बैंक सितंबर के फेरबदल में बैंक निफ्टी इंडेक्स में शामिल हो सकता है, जो बंधन बैंक की जगह लेगा। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की रिटेल फर्म ट्रेंट लिमिटेड और सरकार की स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड निफ्टी 50 में शामिल हो सकते हैं, ये दोनो कंपनियां LTI माइंडट्री और डिविज लेबोरेटरीज की जगह लेंगी। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने अपने लेटेस्ट नोट में यह बात कही है। सेंसेक्स में 9% की बढ़त की तुलना में ट्रेंट लिमिटेड के शेयर्स में अब तक 89% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी अवधि के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 62% की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. MRF को पहली तिमाही में ₹571 करोड़ का मुनाफा : सालाना आधार पर 3% कम हुआ, कमाई 12% बढ़ी; शेयर में 4% की तेजी रही भारत में टायर बनाने वाली कंपनी MRF यानी मद्रास रबर फैक्ट्री को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 571 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 3% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q1FY24 में यह 588.75 करोड़ रुपए था। कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 7,196.45 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 11.74% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 6,440.29 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. कोचीन शिपयार्ड को पहली तिमाही में ₹174 करोड़ मुनाफा : जहाज बनाने वाली कंपनी की आय 62% बढ़कर ₹771 करोड़, एक साल में 693% चढ़ा शेयर जहाज बनाने और मेंटेनेंस करने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 174 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 76% की बढ़ोतरी हुई है। Q1FY24 (वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही) में कंपनी को 99 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 771 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 62% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 476 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद : निफ्टी भी 180 अंक फिसला, IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही शेयर बाजार में गुरुवार (8 अगस्त) को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 581 अंक की गिरावट के साथ 78,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट रही, ये 24,117 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। आज IT, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.95% की गिरावट रही। ऑयल एंड गैस, रियलिटी और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 7. मर्सिडीज-AMG GLC 43 कूपे ₹1.10 करोड़ कीमत में लॉन्च : मर्सिडीज-बेंज CLE केब्रियोलेट भी पेश की, प्रीमियम कारों में 11.9-इंच की टचस्क्रीन जर्मन ऑटोमेकर मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार (8 अगस्त) को भारतीय बाजार में 2024 मर्सिडीज-बेंज AMG GLC 43 कूपे और मर्सिडीज-बेंज CLE केब्रियोलेट लॉन्च कर दिया है। दोनों कारों की कीमत 1.10 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। दोनों कार में 11.9-इंच टचस्क्रीन और 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इन्हें भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। भारत में मर्सिडीज-AMG GLC 43 4मैटिक का मुकाबला पोर्श मैकेन से है, जबकि मर्सिडीज-बेंज CLE केब्रियोलेट का सीधा कॉम्पिटेटर कोई नहीं है, हालांकि इसे BMW Z4 के प्रीमियम ऑप्शन के रूप में चुना जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 8. मारुति ने ऑल्टो K10 की 2,555 गाड़ियां वापस बुलाईं : स्टीयरिंग गियरबॉक्स असेंबली में खराबी के कारण रिकॉल किया, फ्री में पार्ट्स बदलेगी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी खराबी आने के कारण ऑल्टो K10 की 2,555 गाड़ियों को वापस बुलाया है। हालांकि कंपनी ने रिकॉल में ये नहीं बताया है कि किस तारीख के बीच बनाए गए मॉडल्स शामिल हैं। मारुति सुजुकी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इन गाड़ियों के स्टीयरिंग गियरबॉक्स असेंबली में खराबी की जानकारी मिली है। इससे गाड़ी की स्टीयरेबिलिटी और हैंडलिंग प्रभावित हो सकती है। मारुति ने प्रभावित कार ऑनर्स को सलाह दी है कि वे तब तक अपनी गाड़ी न चलाएं जब तक कि पार्ट्स को बदल न दिया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole Skip to content